बाराबंकी | LIBERAL MEDIA
इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने की खबरों ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में भी हलचल पैदा कर दी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों के बाद जिले के किंतूर क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आयतुल्लाह अली खामेनेई का बाराबंकी के किंतूर क्षेत्र से खानदानी रिश्ता बताया जाता है, जिसके चलते यहां के लोग भावनात्मक रूप से उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा का दौर शुरू हो गया और कई लोग गमगीन नजर आए।
हालांकि प्रशासनिक या आधिकारिक स्रोतों से अभी तक खामेनेई के निधन की कोई पुष्टि नहीं की गई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स का भी इंतजार किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने अपील की है कि जब तक आधिकारिक पुष्टि न हो, तब तक अफवाहों पर विश्वास न किया जाए।














