Liberal Media | बहराइच
बहराइच। भारत-नेपाल सरहद से सटे जिले के सीमावर्ती इलाकों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आसमान में करीब आधा दर्जन फाइटर जेट उड़ते हुए दिखाई दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़ाकू विमान काफी देर तक सीमा क्षेत्र के ऊपर चक्कर लगाते रहे। अचानक आसमान में फाइटर जेट की आवाज और गतिविधि देख ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को लेकर चर्चा करने लगे।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं है। फिलहाल फाइटर जेट की उड़ान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावना जताई जा रही है कि यह नियमित सैन्य अभ्यास का हिस्सा हो सकता है।
प्रशासनिक स्तर पर भी मामले पर नजर रखी जा रही है।








