बलिया | LIBERAL MEDIA
पूर्व मंत्री एवं घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का दूसरे हार्ट अटैक से निधन हो गया। सोमवार को उनके पैतृक गांव के पास मठिया सरयू घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र रजनीश कुमार राजभर ने मुखाग्नि दी, जबकि अन्य पुत्र देवनंदन देवा और अटल कुमार राजभर भी मौजूद रहे।
अंतिम यात्रा में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, पूर्व सांसद सकलदीप राजभर, अतुल राय, बबन राजभर, विधायक जयप्रकाश अंचल सहित विभिन्न दलों के कई नेता शामिल हुए।
बलिया और मऊ समेत आसपास के जनपदों से हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग उन्हें जुझारू व जनप्रिय नेता के रूप में याद कर रहे हैं।
पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Published On:








