Liberal Media | मिर्जापुर
मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र स्थित घाटी में बड़का मुड़ान के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग में ज्यादातर लोग जिंदा जल गए।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत हुई है। बोलेरो वाहन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, स्विफ्ट डिजायर कार में केवल चालक सवार था, जिसकी भी जलकर मौत हो गई।
इसके अलावा ट्रक के खलासी की भी इस हादसे में मौत हो गई है, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है और उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि कई शव बुरी तरह जल गए, जिससे मृतकों और घायल ट्रक चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।











