रूस की सेना में तैनात युवक की गोली लगने से मौत, परिवार में कोहराम

By Liberal Media

Published On:

रामपुर | LIBERAL MEDIA
रामपुर जिले के एक युवक की रूस में गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रूस की सेना में तैनात था और युद्ध के दौरान उसे गोली लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक रामपुर के स्वार क्षेत्र का निवासी था। प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि युवक का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया जा सके।
बताया जा रहा है कि युवक का पार्थिव शरीर शनिवार को करीब सवा तीन बजे परिजनों को सौंपा जाएगा। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights