राजघाट पर स्वच्छता अभियान में हुआ श्रमदान

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति के अंतर्गत गर्रा नदी स्थित राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन के पावन माह में आयोजित छठवें कार्यक्रम में स्वयंसेवी संगठन WORK, हरित सारथी, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर घाट परिसर से कचरा और प्लास्टिक एकत्रित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नदी-घाटों की स्वच्छता के साथ लोगों में नागरिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। स्वयंसेवकों ने लोगों से धार्मिक आस्था के साथ नदी और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और नदियों की स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजू बग्गा, हिमांशु सक्सेना, मोहम्मद खालिद, नावेद, नितिन, रेहान सहित स्वयंसेवक और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights