।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दोबारा रूस से कच्चा तेल खरीदना शुरू करता है, तो अमेरिका भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ फिर से लागू कर देगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका इस मामले पर कड़ी निगरानी रखेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव, विदेश सचिव और वित्त सचिव संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत रूस से तेल की खरीद करता है या नहीं। यदि ऐसा पाया गया, तो भारत को व्यापारिक स्तर पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और किसी भी देश को प्रतिबंधों को दरकिनार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल आयात को लेकर दबाव बनाया था।
भारत ने तब अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं और राष्ट्रीय हितों का हवाला देते हुए संतुलित रुख अपनाया था। अब एक बार फिर ट्रंप के इस बयान से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव की आशंका बढ़ गई है।
रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की चेतावनी, भारत पर फिर 25% टैरिफ लगाने का संकेत
Published On:
Date:














