वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ट्रंप, अमेरिका के गृह सचिव Doug Burgum की पत्नी Kathryn Burgum से मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में ट्रंप कथित तौर पर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उन्होंने डग बर्गम को गृह सचिव इसलिए नियुक्त किया क्योंकि उनकी पत्नी आकर्षक लगीं। इसके बाद ट्रंप ने कैथरीन बर्गम से कहा कि “जिसके पास तुम्हारे जैसी कोई हो, वह अपने आप में कमाल की बात है।”
इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं। फिलहाल व्हाइट हाउस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का गृह सचिव की पत्नी से फ्लर्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Published On:
Date:













