ढाका। बांग्लादेश भारतीय कॉटन यार्न (धागे) के ड्यूटी-फ्री आयात को समाप्त करने और उस पर 10 से 20 प्रतिशत तक शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है। इसका सीधा असर भारत-बांग्लादेश के कपड़ा व्यापार पर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि भारत बांग्लादेश को कॉटन यार्न सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश है। वर्ष 2024-25 में बांग्लादेश का भारत से यार्न आयात बढ़कर 556.12 मिलियन किलोग्राम हो गया था, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.79 अरब डॉलर आंकी गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बांग्लादेश यह शुल्क लागू करता है तो वहां के परिधान उद्योग की लागत बढ़ सकती है, वहीं भारतीय निर्यातकों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। दोनों देशों के व्यापार संबंधों के लिहाज से यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।














