दुबई में बनेगी दुनिया की पहली ‘गोल्ड स्ट्रीट’, सोने-आभूषण कारोबार को मिलेगा नया आयाम

By Liberal Media

Published On:

Date:

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में सोने की सड़क बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है, जो संभवतः दुनिया की पहली ‘गोल्ड स्ट्रीट’ होगी। यह परियोजना ‘दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दुबई को सोने और ज्वेलरी कारोबार का वैश्विक केंद्र बनाना है।

बताया जा रहा है कि इस परियोजना के जरिए सोने के व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा तथा अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और व्यापारियों को आकर्षित किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2024-25 में दुबई ने करीब 53.41 अरब डॉलर मूल्य के सोने का निर्यात किया था, जिससे उसकी वैश्विक फिजिकल गोल्ड ट्रेडिंग में मजबूत स्थिति और स्पष्ट होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गोल्ड स्ट्रीट के निर्माण से पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights