नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उच्च शिक्षा में समानता के उद्देश्य से बनाए गए यूजीसी (UGC) के नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इन नियमों का दुरुपयोग किया जा सकता है। न्यायालय ने अगली सुनवाई तक यूजीसी के वर्ष 2012 के नियमों को लागू रखने के निर्देश दिए हैं।
बताया गया है कि यूजीसी के नए नियमों के विरोध में देशभर में सामान्य वर्ग के छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। छात्रों का आरोप है कि नए नियमों से प्रवेश और नियुक्ति प्रक्रिया में असमानता बढ़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को छात्रों और शिक्षाविदों के बीच राहत के रूप में देखा जा रहा है।
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कहा – दुरुपयोग की आशंका
Published On:
Date:













