Liberal Media | Kushinagar
कुशीनगर। थाईलैंड की रानी चखून फ्रा श्री नाथा कुशीनगर पहुँचीं। उनके साथ थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री बोर्नवॉर्नसाक भी मौजूद रहे। रानी ने कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। इसके बाद तथागत बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल मुकुट बंधन चैत्य की परिक्रमा कर विधिवत पूजा की गई। इस विशेष पूजा में थाईलैंड से आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी शामिल रहे। रानी की सुरक्षा व्यवस्था में यूपी पुलिस के साथ थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात रहीं।













