पूर्व राज्यपाल ने कहा- समानता जरूरी, लेकिन किसी एक वर्ग को निशाना बनाना गलत
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा लागू किए गए नए नियमों को पूरी तरह असंवैधानिक बताते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की है।
कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में समानता सुनिश्चित करना आवश्यक है, लेकिन किसी एक वर्ग को लगातार संदेह के घेरे में रखकर उसके विरुद्ध निगरानी और अनुशासनात्मक तंत्र खड़ा करना संविधान की भावना के खिलाफ है।
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इन नियमों की समीक्षा कर ऐसे प्रावधानों को हटाए, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।
पूर्व राज्यपाल के इस बयान के बाद शैक्षणिक जगत और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।













