Liberal Media
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के प्रमुख कॉर्पोरेट नेताओं से मुलाकात करेंगे। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप कुल 146 वैश्विक उद्योगपतियों से संवाद करेंगे, जिनमें भारत के शीर्ष 7 कारोबारी भी शामिल हैं।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा समूह के एन. चंद्रशेखरन, विप्रो के सीईओ श्रीनी पलिया, भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, बजाज समूह के संजीव बजाज, आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, महिंद्रा समूह के चेयरमैन अनिश शाह और एचसीएल के चेयरमैन रोशनी नाडार जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
इस मुलाकात के दौरान वैश्विक निवेश, व्यापार विस्तार, तकनीक, आपूर्ति श्रृंखला और भारत-अमेरिका आर्थिक सहयोग जैसे अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार यह बैठक भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति और वैश्विक निवेशकों के बीच उसकी मजबूत साख को दर्शाती है













