अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाका, कई लोगों की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई, जबकि अनेक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस धमाके की पुष्टि तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने की है।
प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की सटीक संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका शहर-ए-नव इलाके में हुआ, जहां बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक रहते हैं। यह इलाका काबुल के सबसे सुरक्षित क्षेत्रों में से एक माना जाता है। धमाके के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights