ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और मामला सामने आया है। राजबाड़ी जिले में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 30 वर्षीय रिपन साहा की कथित तौर पर गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को एक वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए भागने लगा। आरोप है कि रिपन साहा ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने जानबूझकर वाहन चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि वाहन के मालिक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले की विधिसम्मत जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में आक्रोश और भय का माहौल है। सामाजिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या, गाड़ी से कुचलने का आरोप
Published On:
Date:














