नई दिल्ली।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर तनावपूर्ण गतिविधियां देखने को मिली हैं। नियंत्रण रेखा (LOC) से सटे कई इलाकों में बुधवार देर रात पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते हुए देखे गए। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
सूत्रों के अनुसार, ड्रोन की गतिविधि सामने आते ही भारतीय सेना ने सतर्कता बढ़ा दी और एहतियातन जवाबी गोलीबारी की गई। सेना की त्वरित कार्रवाई के बाद ड्रोन सीमा पार लौट गए। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ड्रोन के जरिए सीमा पार से संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और चौकसी और बढ़ा दी गई है।
सेना और खुफिया एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और ड्रोन मूवमेंट से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
LOC से सटे इलाकों में मंडराते दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की जवाबी गोलीबारी
Published On:
Date:














