Liberal Media
फिनलैंड के तट पर बाल्टिक सागर के बीच स्थित ‘सुपरशी’ आइलैंड इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह एक ऐसा निजी द्वीप है, जहां पुरुषों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध है और यहां केवल सीमित संख्या में महिलाओं को ठहरने की अनुमति दी जाती है।
करीब 8.4 एकड़ में फैले इस द्वीप को महिलाओं के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से विकसित किया गया है। योग, मेडिटेशन, फिनिश सौना और प्रकृति के सान्निध्य में यह स्थान महिलाओं को आत्म-खोज और आंतरिक शांति का अवसर प्रदान करता है।
आयोजकों का कहना है कि ‘सुपरशी’ आइलैंड महिलाओं को सामाजिक दबावों से दूर रहकर खुद से जुड़ने और संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाने का मंच देता है। इसी वजह से इसे ‘महिलाओं का स्वर्ग’ भी कहा जा रहा है।
महिलाओं के लिए सुकून की दुनिया: फिनलैंड का ‘सुपरशी’ आइलैंड, जहां पुरुषों की एंट्री नहीं
Published On:
Date:














