चार दिन पहले रची गई थी वेनेजुएला पर चढ़ाई की योजना, मौसम बना ढाल : ट्रम्प

By Liberal Media

Published On:

Date:

वॉशिंगटन/कराकास।
वेनेजुएला को लेकर अमेरिकी मंशा एक बार फिर बेनकाब होती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक वेनेजुएला पर सैन्य हमले की योजना चार दिन पहले ही तैयार कर ली गई थी, जिसे कथित तौर पर खराब मौसम के कारण टाल दिया गया। यह खुलासा ऐसे वक्त पर हुआ है, जब कराकास पहले ही धमाकों और अस्थिरता से जूझ रहा है।
ट्रंप के बयान ने इस दावे को और गंभीर बना दिया है कि अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए हर स्तर पर दबाव की रणनीति अपना रहा है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि यदि मौसम बाधा न बनता, तो क्या वेनेजुएला एक खुले सैन्य हमले का गवाह बन चुका होता?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह स्वीकारोक्ति केवल बयान नहीं, बल्कि संप्रभु राष्ट्र पर सीधे हस्तक्षेप की मानसिकता को उजागर करती है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर अब अमेरिका की भूमिका और मंशा पर नए सिरे से बहस तेज हो गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights