कराकास(वेनेजुएला)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकियों के साये में वेनेजुएला की राजधानी कराकास एक बार फिर धमाकों से दहल उठी। शनिवार तड़के शहर के कई इलाकों में एक के बाद एक जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे राजधानी में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।
रॉयटर्स ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि धमाकों के बाद आग की लपटें उठती देखी गईं और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है, जब अमेरिका-वेनेजुएला संबंध अपने सबसे नाज़ुक दौर से गुजर रहे हैं और राष्ट्रपति ट्रंप लगातार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर सत्ता छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह हमला केवल सुरक्षा चूक नहीं, बल्कि वेनेजुएला को अंदर से अस्थिर करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या धमाकों के ज़रिये सरकार पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश की गई?
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और प्रभावित इलाकों को घेरकर जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन समय और परिस्थितियां अंतरराष्ट्रीय राजनीति में गहरी साज़िश की ओर इशारा कर रही हैं।
ट्रंप की धमकियों के बीच वेनेजुएला दहला-कराकास में सिलसिलेवार धमाके, वैश्विक साज़िश की आशंका
Published On:
Date:














