बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की नृशंस हत्या: भीड़ ने चाकू मारकर पेट्रोल से जलाया

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। 31 दिसंबर की रात शरीयतपुर में दुकान बंद कर घर लौट रहे 50 वर्षीय हिंदू कारोबारी खोकन दास पर उन्मादी भीड़ ने पहले चाकू से हमला किया, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। जान बचाने के लिए पीड़ित तालाब में कूद गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है। स्थानीय प्रशासन की चुप्पी और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में नाकामी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों ने इस बर्बर घटना पर तत्काल कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights