दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने बरेली आएंगे सीएम योगी, रूट डायवर्जन लागू

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली।
फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बरेली पहुंचेंगे। सीएम के आगमन और विधायक की शवयात्रा के मद्देनज़र शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के कार्यक्रम के दौरान विधायक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल हाईटेक अस्पताल मेडीसिटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। मेडीसिटी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विमल भारद्वाज ने बताया कि विधायक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक के परिजनों और समर्थकों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। जानकारी के अनुसार, डॉ. श्याम बिहारी लाल का अंतिम संस्कार आज फरीदपुर तहसील स्थित स्टेशन रोड श्मशान भूमि में किया जाएगा।
मुस्तफीज अली खान
लिबरल मीडिया, बरेली

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights