इंडो–नेपाल बॉर्डर पर सोने के बिस्कुट के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

निचलौल। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंडो–नेपाल सीमा पर शनिवार को एसएसबी जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने के बिस्कुट के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। जवानों ने बरामद सोने को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ठूठीबारी बीओपी के एसएसबी जवानों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से सोने के बिस्कुट की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर एसएसबी टीम ने इंडो–नेपाल सीमा से सटे मरचहवा बगीचे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 100.610 ग्राम वजन का सोने का एक बिस्कुट बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम तारा प्रसाद मौर्य पुत्र केवल कोइरी, निवासी ग्राम उज्जैनी, जिला नवलपरासी (नेपाल) बताया। एसएसबी इंचार्ज शिवपूजन ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए गश्त और निगरानी लगातार जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights