कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में 23 से 27 दिसंबर के बीच इंटर-IIT सांस्कृतिक महोत्सव 8.0 का आयोजन किया जाएगा। इस पांच दिवसीय महोत्सव में देश भर की सभी 23 IIT के करीब 5000 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
प्रेस वार्ता में आईआईटी कानपुर के छात्रों और प्रोफेसरों ने बताया कि यह महोत्सव IIT का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है।
महोत्सव के आठवें संस्करण में 13 सांस्कृतिक कप के तहत 50 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य, फाइन आर्ट, फैशन, फिल्म मेकिंग, कॉमेडी, स्पीकिंग आर्ट, क्विज़ और पाक कला शामिल हैं।
आईआईटी कानपुर की 13 टीमें भी इस महोत्सव में भाग लेंगी।













