चटगांव (बांग्लादेश)। भारत विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद उग्र प्रदर्शन भड़का। भीड़ ने भारतीय सहायक उच्चायोग पर पथराव किया और नारेबाजी की।
बांग्लादेश प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा बल तैनात कर हालात पर काबू पाया। घटना के बाद उच्चायोग की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। प्रदर्शनकारियों ने शहर के दो समाचार पत्र कार्यालयों में भी तोड़फोड़ की।
राजनयिक सूत्रों ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। यह घटना पड़ोसी देश में भारत विरोधी गतिविधियों और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।














