रिलीज के बाद से फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को अब तक किसी भी हिंदी फिल्म के मुकाबले सबसे अधिक कमाई दर्ज की है।
दूसरे शनिवार को 53 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद फिल्म के दूसरे रविवार को लगभग 58 से 60 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने का अनुमान जताया जा रहा है।
कमाई के मामले में धुरंधर रणवीर सिंह और आदित्य धर की अब तक की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। फिल्म की मजबूत कहानी और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया इसकी रिकॉर्डतोड़ सफलता का बड़ा कारण मानी जा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा, कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त
Updated On:
Date:














