युवती की मौत पर उठे सवाल, वायरल वीडियो के बाद मामले ने पकड़ा तूल

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और मृतका द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पूरे प्रकरण को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में मृतका ने कथित रूप से शरद सिंह और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला आत्महत्या से अधिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की दिशा में चर्चा का विषय बन गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जिस युवती को सैलून मैनेजर बताया जा रहा है, उसका विरासत RMC प्लांट से भी करीबी संबंध बताया जा रहा है। यह भी दावा किया जा रहा है कि मृतका लग्जरी गाड़ियों जैसे रेंज रोवर और वॉल्वो से चलती थी तथा शालीमार वन वर्ल्ड टॉवर C-1 के फ्लैट नंबर 804 में रहती थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या केवल सैलून मैनेजर की आय से इतना महंगा जीवन संभव था।

मृतका के वायरल वीडियो में जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनके विरासत RMC प्लांट से संबंधों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। वहीं यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि मामले को अलग दिशा देने के लिए “सैलून मैनेजर” वाली कहानी सामने लाई जा रही है।

हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो की भी सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या आत्महत्या के लिए उकसाने का। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights