“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – बांदा | LIBERAL MEDIA

बांदा। फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर बांदा में यादव महासभा के लोगों ने विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जाति विशेष पर फिल्म बनाकर सामाजिक विस्फोट का माहौल तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि फिल्म में यादव लड़की और मुस्लिम लड़के का किरदार दर्शाए जाने पर आपत्ति है तथा इसे सांप्रदायिकता और धार्मिक उन्माद से जोड़कर देखा जा रहा है।

संगठन के लोगों ने कहा कि फिल्म की कहानी कथित रूप से “लव जिहाद” की ओर इशारा करती है, जिससे देश के अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने सेंसर बोर्ड से भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

यादव महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर फिल्म की जांच कराए जाने और रिलीज पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी डीएम कार्यालय में मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights