बलिया। बेल्थरारोड के चौकियां मोड़ पर आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के बाद मंगलवार शाम मीडिया से बातचीत में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा और आक्रामक बयान दिया। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय है और जनता बदलाव के मूड में है।
मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल की जनता अब निर्णायक परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि “4 मई—ममता दीदी गई” का नारा अब आम जनता की जुबान पर है और यही इस चुनाव के परिणाम को तय करेगा। उनके अनुसार भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
टीएमसी के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हार की आशंका से घबराकर नए-नए बहाने गढ़ रही है। उन्होंने कहा, “पहले ईवीएम, फिर अन्य मुद्दे और अब एसआईआर—हार का ठीकरा फोड़ने की तैयारी पहले से की जा रही है।”
बेल्थरारोड से मंत्री दानिश अंसारी की सियासी हुंकार, बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा
Published On:
Date:








