बेल्थरारोड में गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत में , बुलडोजर से पुष्पवर्षा

By Liberal Media

Published On:

बलिया: भाजपा के गोरक्ष प्रांत के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम बलिया आगमन पर शनिवार को दोपहर बेल्थरारोड के उभांव थाना मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया समेत कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर स्वागत किया, जबकि पूर्व विधायक गोरख पासवान एवं मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में सजे बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई। ढोल-नगाड़ों, जयघोष और पार्टी के झंडों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। पत्रकारों से बातचीत में विनोद राय ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में गोरक्ष प्रांत की सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
स्वागत समारोह में पूर्व विधायक संजय यादव, सुरेंद्र सिंह, गोरख पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, गोरखपुर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांत उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, रीना राव, प्रमोद सिंह, गौतम सिंह, परवेज अहमद, जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, भाजपा नेत्री रीना राव, मुक्तेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights