कोरौना पड़ाव व परिक्रमा मार्ग का प्रशासनिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By Liberal Media

Published On:

Date:

सीतापुर (मिश्रिख): जिलाधिकारी के निर्देश पर कोरौना पड़ाव एवं परिक्रमा मार्ग का विधिवत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपजिलाधिकारी मिश्रिख शैलेन्द्र मिश्रा एवं तहसीलदार के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाएं, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का गहनता से अवलोकन किया गया। मौके पर कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया, जबकि शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान परिक्रमा सेवा समिति के अध्यक्ष महंत नारायण दास जी महाराज एवं सचिव महंत संतोष दास खाकी जी महाराज भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights