वृंदावन | LIBERAL MEDIA
धर्मनगरी वृंदावन में लंबे समय से बनी जाम की समस्या के समाधान को लेकर शुक्रवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार और सीओ ट्रैफिक आशीष के साथ अनाज मंडी सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर जाम की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने बताया कि जाम के प्रमुख कारणों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही मुख्य स्थानों पर अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही बाहरी वाहनों के संकरे बाजारों में प्रवेश पर नियंत्रण किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम और विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर अतिक्रमण व अन्य अवरोधों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने कहा कि जाम की समस्या लंबे समय से नासूर बनी हुई है। कई बार बैठकों के बावजूद ठोस समाधान नहीं निकल पाया
वृंदावन में जाम से निजात के लिए व्यापार मंडल व पुलिस का संयुक्त निरीक्षण
Published On:
Date:








