वृंदावन | LIBERAL MEDIA
वृंदावन में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के सुदामा कुटी के पास का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक श्रद्धालु और दुकानदार के बीच गुटखा खरीदने को लेकर दाम को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
वृंदावन में गुटखा के दाम को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल
Published On:
Date:








