शाहजहांपुर। जनपद की प्रमुख और सबसे बड़ी फोटो लैब के रूप में पहचान बना चुकी वेदांशी डिजिटल लैब के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
घंटाघर स्थित नवीन कार्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में डॉ. विजय जौहरी, आलोक अंचल, अमित त्यागी, अभिनय गुप्ता और विक्रांत सक्सेना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण सागर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और व्यापारी नेता सचिन बाथम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने वेदांशी डिजिटल लैब के संचालक विकास कुमार सैनी को नवीन कार्यालय के शुभारंभ की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से वेदांशी डिजिटल लैब जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है और फोटोग्राफी एवं डिजिटल प्रिंटिंग के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा दे रही है।
कार्यक्रम के अंत में विकास कुमार सैनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वेदांशी डिजिटल लैब भविष्य में भी अत्याधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने का प्रयास करेगी।









