शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था VIP Group With Helping Hands ने संगठन विस्तार के तहत वर्षा गोस्वामी को शाहजहांपुर जनपद का जिला प्रभारी मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
वर्षा गोस्वामी वर्तमान में आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरमैन तथा लिबरल मीडिया की स्तंभकार हैं। वह लंबे समय से VIP Group With Helping Hands से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जिले में संस्था की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
जिला प्रभारी बनाए जाने पर वर्षा गोस्वामी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संस्था की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उनकी नियुक्ति पर संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।








