Vip Group With Helping Hands ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। होटल मेवाड़ इन (कनेंग फार्म हाउस) परिसर में Vip Group With Helping Hands की ओर से ग्रुप सदस्य नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं उनकी धर्मपत्नी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मनोरमा सिंह के सौजन्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बेलपत्र, पीपल, आम, कटहल सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

ग्रुप के मुख्य संरक्षक चन्द्रशेखर खन्ना ने कहा कि “प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने के समान है।”

जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने कहा कि “पेड़-पौधे पृथ्वी का आधार हैं। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।”

महानगर अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाना होगा। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं मनोरमा सिंह ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर ग्रुप क्रिएटर एवं विचारक अभिनय गुप्ता, मुकेश गुप्ता (रोमी), महानगर महासचिव सतीश सक्सेना, उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, रुचिता गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, अवनीश गुप्ता, निर्भय गोस्वामी, अंकुर गोस्वामी, हैप्पी गोस्वामी सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights