VIP Group करेगा ‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

By Liberal Media

Published On:

प्रतिभाओं का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का निर्माण।”

शाहजहांपुर। समाजसेवी संस्था VIP Group With Helping Hands द्वारा शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

ग्रुप की जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी एवं ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता ने बताया कि NEET, JEE (Main/Advanced), CUET, NDA, CLAT, NIFT, ICAR, SSC, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2026 में CBSE/ICSE बोर्ड में हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत या उससे अधिक तथा यूपी बोर्ड में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा शाहजहांपुर नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

संस्था ने पात्र छात्र-छात्राओं से 5 अगस्त 2026 तक अपने अंकपत्र या चयन प्रमाण-पत्र की स्पष्ट फोटो व्हाट्सएप नंबर 8112573338 एवं 8795072312 पर भेजकर पंजीकरण कराने की अपील की है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और बिना पंजीकरण किसी भी अभ्यर्थी को सम्मान समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा। यदि कोई छात्र-छात्रा समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, तो उनके अभिभावक उनकी ओर से सम्मान ग्रहण कर सकेंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights