मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह द्वारा कराए जा रहे लगभग 2.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच पर डांस प्रस्तुति दिखाई दे रही है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
दावा किया जा रहा है कि 1 अगस्त को गांव जानूं में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हरियाणा की डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी के गानों पर मंच पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कई लोग कार्यक्रम की आलोचना कर रहे हैं और नाराजगी जता रहे हैं।
विकास कार्यों के शिलान्यास मंच पर डांस का वीडियो वायरल, मचा विवाद
Published On:
Date:









