वाराणसी: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गंगा में दुग्धाभिषेक, मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

By Liberal Media

Published On:

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर काशी में सपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी में दुग्धाभिषेक और महाआरती कर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के साथ अखिलेश यादव का चित्र भी रखा गया। गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच दुग्धाभिषेक किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

आयोजन के दौरान बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और गंगा आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights