मऊ/ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एसडीओ अमित कुमार के कथित आपत्तिजनक ऑडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
मुख्य अभियंता, आजमगढ़ के अनुसार मऊ जिले के डिवीजन प्रथम के एसडीओ द्वितीय अमित कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई वायरल ऑडियो प्रकरण में की गई है और मामले की जांच जारी है।
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की छवि धूमिल करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।








