यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media | शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में शाहजहांपुर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया है।

कक्षा 12वीं के परिणाम में नैन्सी गुप्ता ने 75.2%, उरूज ने 75%, राज गुप्ता ने 62.5% और हर्षिता वर्मा ने 65.6% अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 10वीं में मानसी वर्मा ने सर्वाधिक 81.3% अंक हासिल किए, जबकि कुनाल गुप्ता ने 74.6% और विवेक गुप्ता ने 71.4% अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights