Liberal Media | लखनऊ
लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में उधार के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। दबंगों ने कैफे/रेस्टोरेंट में घुसकर उसके साथ मारपीट की और नकदी लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार, एक दिन पहले सूरज तिवारी ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि अगले ही दिन सूरज तिवारी 10-12 अज्ञात साथियों के साथ रेस्टोरेंट में घुस आया और युवक पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने युवक को बुरी तरह पीटा और उसे खींचकर ले जाने की भी कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने उसके पास से करीब 6700 रुपये भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने अलीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।








