त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, एक घंटे की जांच के बाद सूचना निकली फर्जी

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन से गोरखपुर की ओर जा रही त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से सोमवार को अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता तत्काल मौके पर पहुंचा और ट्रेन को रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन की गहन तलाशी ली गई।
जांच के दौरान ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, जिसके बाद बम की सूचना फर्जी पाई गई। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी डिब्बों की जांच पूरी करने के बाद यात्रियों को दोबारा ट्रेन में बैठाया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बम की झूठी सूचना किसने और किन परिस्थितियों में दी। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights