ट्रेन चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पहियों के नीचे से युवक सुरक्षित निकाला

By Liberal Media

Published On:

हरदोई। सीतापुर-बालामऊ रेलवे लाइन पर अटवा मुठिया के पास गुरुवार को ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। शराब के नशे में एक युवक अचानक ट्रेन के पहियों के नीचे जा गिरा, लेकिन चालक ने बैक मिरर में उसे देखकर तत्काल ट्रेन रोक दी।

ट्रेन रुकने के बाद स्थानीय लोगों, रेलवे कर्मियों और चालक ने मिलकर युवक को सुरक्षित पहियों के बीच से बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समय रहते ट्रेन रुक जाने से युवक की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने ट्रेन चालक और रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।

रेलवे अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights