बांदा। परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी के सहारे चलती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बांदा-बबेरू मार्ग का है। वीडियो में बस संचालक यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना परमिट और फिटनेस वाली बसें भी सड़कों पर दौड़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर परिवहन विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।








