तौकीर रजा के बेटे के पास से बरामद पदार्थ की रिपोर्ट में हेरोइन की पुष्टि

By Liberal Media

Published On:

Date:

Bareilly | Liberal Media

बरेली। बरेली दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान खान के पास से बरामद नशीले पदार्थ की जांच रिपोर्ट में हेरोइन (स्मैक) होने की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी ब्लड सैंपल की अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है।

सड़क हादसे के बाद हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी की रात लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर (तिलहर) के पास फरमान खान की कार एक रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फरमान को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से पन्नी में रखा क्रिस्टल स्मैक जैसा पदार्थ और एक सिरिंज बरामद हुई थी।

पुलिस ने फरमान के रक्त का नमूना भी लिया और बरामद पदार्थ को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा था। बरेली स्थित एफएसएल की रिपोर्ट में बरामद पदार्थ की हेरोइन के रूप में पुष्टि हुई है।

एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक तिलहर जुगल किशोर ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा कम होने के कारण एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। नियमानुसार थाने से ही जमानत दे दी गई थी।

पुलिस का कहना है कि ब्लड सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights