Liberal Media | मथुरा:
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित चंदनवन इलाके में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। घटना का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक अनियंत्रित थार दुकान के सामने खड़ी एक लड़की को टक्कर मारती नजर आ रही है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लड़की घायल हो गई, वहीं थार वाहन मौके पर ही पलट गया। आसपास मौजूद लोगों में घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
घायल लड़की को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि थार पर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष का स्टीकर लगा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।








