तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी समेत 5 की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बुलंदशहर
बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, भंसौली कट के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में उत्तम सिंह, उनकी पत्नी और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights