तहसीलों तक नहीं दौड़ेंगी ई-बसें, नगर सीमा का बंधन बना बाधा

By Liberal Media

Published On:

शाहजहाँपुर। जनपद की तहसीलों और प्रमुख कस्बों को इलेक्ट्रिक बस सेवा से जोड़ने की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिर गया है। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट किया है कि शाहजहाँपुर को आवंटित 25 ई-बसों का संचालन केवल नगर निगम की सीमा के भीतर ही किया जाएगा।
विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता द्वारा पुवायाँ, तिलहर, जलालाबाद, बण्डा, खुटार और निगोही तक बसें चलाने के प्रस्ताव पर जवाब देते हुए शासन ने बताया कि ये बसें भारत सरकार की ‘फेम इंडिया योजना’ के तहत संचालित हैं। तकनीकी कारणों और नगर सीमा से बाहर जाने पर लगने वाले अतिरिक्त टैक्स के बोझ के चलते इनका विस्तार बाहरी क्षेत्रों में संभव नहीं है। मंत्री के इस स्पष्टीकरण के बाद अब ग्रामीण व तहसील क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक सफर के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights