तीन बहनों के एक युवक से विवाह का वीडियो वायरल, जांच में जुटे लोग

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा। जनपद के हसनपुर स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक तीन युवतियों के साथ विवाह की रस्में निभाता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तीनों युवतियां सगी बहनें हैं और उन्होंने एक ही युवक से विवाह किया है।
वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और इससे जुड़े दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights